
मांझी(सारण)। प्रखंड के महम्मदपुर खेल के मैदान में न्यू प्रिंस क्लब के तत्वाधान में स्वर्गीय त्रिभुवन पाण्डेय फुटबॉल लीग का दूसरा मैच बुधवार को खेला गया।
इस रोमांचक मुकाबले में मिल्की मधवापुर ने इस्लामगंज ( जीरादेई) को 2 -1 से पराजित किया।
मिल्की मधवा पुर की तरफ से राज भुवर यादव ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल किया।
मैच का उदघाटन रामबाबू पांडेय ने किया। इस मौके पर अनेक गणमान्य मौजूद थे।




Recent Comments