दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंश में क्रेडिट ऑफिसर का पीछा कर बैग छीनने का प्रयासकिया गया। हल्ला करने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने एक बदमाश को धर दबोचा। उसका बाइक भी जब्त कर लिया गया है। मामले में क्रेडिट ऑफिसर राकेश मंडल ने बानुछापर ओपी में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। थाना को दिये गये आवेदन
में क्रेडिट ऑफिसर ने कहा है कि वे दरभंगा जिले के बहरी थाना क्षेत्र के गयवाल गांव के निवासी है। जो बानुछापर हजमा टोला के बब्लू झा के मकान में
रहते है तथा उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंश में क्रेडिट ऑफिसर पद पर कायश्र्रत है। वे घर से बतिया पहुंचकर बस से उतरे। फिर अपने भाड़े के आवास पर जा रहे
थे। केनरा बैंक के समीप एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति उनका पीछा करने लगे।जैसे ही क्रेडिट ऑफिसर संत कबीर मार्ग स्थित मॉर्निंग बेल के पास पहुंचे
कि दोनों बाइक सवार उन्हें रोक दी। मोबाइल व बैग छीनने का प्रयास करने लगे। उनके चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गये। लोगों ने एक युवक को
धर दबोचा तथा उसकी अपाची बाइक भी रोक ली। गिरफ्तार युवक की पहचान बानुछापर वार्ड पांच निवासी नीरज राम के रूप में की गई है। लोगों ने बाइक
समेत आरोपी युवक को बानुछापर थाना के हवाले कर दिया।