वैशाली : जल समस्या को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण

राजापाकर (20 मई) : मीरपुर पतार पंचायत के वार्ड 2/3 एवं 10 के दर्जनों महिला पुरुषों ने पानी की समस्या को ले रानी पोखर चौक पर शरद को सड़क जाम कर हल्लाह हंगामा किया. जाम सुबह 10 बजे शुरू हुआ जो दोपहर 3 बजे खत्म हुआ. सड़क जाम हाजीपुर महुआ सड़क के रानी पोखर चौक पर किया गया. जाम से आवागमन अवरुद्ध हो गया. सड़क के दोनों तरफ छोटी बड़ी गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई. लोग इस चिलचिलाती धूप में परेशान से देखें. लेकिन कोई भी विभागीय सरकारी पदाधिकारी जाम कर रहे लोगों की दर्द पीड़ा समझने नहीं आया. घटना की सूचना पाकर अंचल अधिकारी जयप्रकाश मिश्रा पीएचईडी के कर्मी एवं मुखिया पति धीरेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे लोगों को समझाया बुझाया तथा कहा कि 23 तारीख के बाद तीनों वाडो में नल जल योजना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तीनों बाडो में पानी की समस्या को ले दो दो चापाकल करने का निर्देश दिया. उसके बाद जाम खत्म हुआ. ज्ञात हो कि 2019 की योजना में तीनों वार्ड चयनित है. इसलिए वहां कार्य शुरू नहीं किया जा सका था. पानी की समस्या को ले वीडियो ने मुखिया को निर्देश दिया कि आगामी 23 तारीख के बाद तीनों वाडो में शीघ्र नल जल योजना कार्य शुरू कर पानी की समस्या को दूर किया जाए. मौके पर हंगामा कर रहे जलेश्वर राम, योगेंद्र साहनी, वीरेंद्र सहनी ,राजेंद्र साहनी, राम प्रवेश सहनी, पार्वती देवी, गांधी देवी, बिना देवी, गनौर राम, कमल राम आदि लोगों ने बताया कि पानी की समस्या के लिए प्रखंड कार्यालय से लेकर अनुमंडल पदाधिकारी महुआ एवं जिला पदाधिकारी वैशाली को आवेदन दिया गया लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. जिसके कारण बाध्य होकर सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया गया।