मढ़ौरा(सारण)। नगर पंचायत के वार्ड संख्या – 14 मढ़ौरा खूर्द से निकलने वाली नाला को मापी कराकर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग ग्रामीणों ने की है । शिकायतकर्ता में शामिल चन्द्रशेखर सिंह ने पूर्व में इसी मुद्दे पर दिए गए आवेदन का पुनः एक स्मार पत्र एसडीओ, सीओ, नपं ईओ को दिया है । आवेदन में कहा है कि यह नाला मढ़ौरा नगर क्षेत्र के वार्ड 14, 15 और 13 से जल निकासी का एक मात्र नाला है । आवेदक का आरोप है कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा निजी लाभ में नाले को अतिक्रमण कर लिया गया है जिसे मुक्त कराने की आवश्यकता है । आवेदक ने नक्शा के अनुसार नाले को अतिक्रमण मुक्त कराकर सरकारी प्रावधान के अनुसार पक्का नाला का निर्माण कराने की मांग की है ।‌