केंद्र सरकार ने आज़ादी के बाद किसानों के उत्पादित फसल का न्यूनतम दर में बड़ी वृद्धि पहली बार किया है : सेंगर

छपरा (सारण) :केंद्र सरकार ने आज़ादी के बाद किसानों के उत्पादित फसल का न्यूनतम दर में बड़ी वृद्धि पहली बार किया है । किसान देश का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोगता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानो की हतास व निराशा को समझा और किसानो को बड़ी सौगात दिया है।प्रधानमंत्री ने किसानो की परेशानियो को समझा और किसानो को तरक्की के पथ पर लाकर देश की तरक्की किया जा सकता है।उक्त बाते भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।श्री सेंगर ने कहा कि देश में 25 करोड़ लोग खेती पर निर्भर है।जबकि 50 करोड़ लोग कृषि मजदूरी पर आश्रित है।किसानो की समस्या को देखते हुए प्रधानमंत्री ने आगामी 2022 तक किसानो की दोगुनी आमदनी उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है।किसानो की दोगुनी आमदनी के तरफ 14 खरीफ फसलो के एसएमपी बृद्धि कर लक्ष्य के तरफ एक कदम आगे बढ़ा है।इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद , रामदयाल शर्मा , संजय कुमार सिंह , सुदीस सिंह सहित अन्य थे।