दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के पूरब टोला गांव में उत्सव समारोह में ट्रैक्टर ट्राली पर डीजे बजाने वाले महाकाल डीजे के करकटनुमा शेड में अज्ञात चोरों के द्वारा पीछे से करकट खोल लाखों रूपये की साउड मशीन चोरी कर लेने का मामला सामने आया। पीड़ित महाकाल डीजे के संजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि उनकी करकटनुमा शेड में पीछे से करकट खोल अज्ञात चोरो के द्वारा लगभग दो लाख रुपए का साउंड मशीन चोरी कर ली गई है। पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी सुबह जगने के बाद हुई। उन्होंने बताया कि चोरों ने डीजे के ट्रैक्टर ट्राली पर लगाया गया साउंड सिस्टम का कीमती मशीन और अन्य सामान चोरी कर ली गई है।