सीवान के चौकी हसन गांव में धूमधाम से आयोजित की गई भगवान की चित्रगुप्त पूजा अर्चना

✍परमार डाॅट काॅम : सीवान
🔸🔸🔸🔸🔸
👉सीवान के चौकी हसन गांव के भगवान चित्रगुप्त पूजा में पहुंचें प्रसिद्ध गायक प्रतिक राज👈
🔹🔹🔹🔹🔹
♨सीवान के जीबीनगर ( तरवारा ) थाना क्षेत्र के चौकी हसन गांव में शुक्रवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। इस मौके पर लोगों ने दवात और कलम को रखकर विधिवत पूजा-अर्चना कर सबके जीवन की मंगल कामना की।पूजा अर्चना देखने और मन्नतें मांगने के लिए इलाके के सभी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी थी। बता दे कि इस गांव के युवाओं की भागीदारी से प्रत्येक वर्ष जोर-शोर से पूजा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष के पूजा कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे बांगर सीमेंट के मुख्य वितरक सुनील कुमार श्रीवास्तव व प्रसिद्ध गायक प्रतीक राज ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।इस मौके पर विनय कुमार सिन्हा, सतेंद्र कुमार सिन्हा, संतोष श्रीवासतव, रंजीत रंजन, राजीव श्रीवस्तव, मधुरेंद्र, मधुराज, निशांत, दिव्यांशु, अभिराज,आर्यन सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे ।
सीवान के चौकी हसन गांव में धूमधाम से आयोजित की गई भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना




Recent Comments