हराजी के अग्नि पीड़ितों को मिली सहायता राशी :
डोरीगंज/सारण -:
*******
अवतार नगर थाना क्षेत्र के हराजी गाँव के तीन अग्नि पीड़ितों को दिघवारा सी ओ ने सहायता राशी प्रदान की है ।
दिघवारा सी ओ जावेद आलम ने हराजी निवासी अग्नि पीड़ित वनिन्द्र मिश्रा , सुनैना देवी एवं शशिभुषण मिश्रा को 9800 – 9800 सौ रुपए , तिरपाल एवं कम्बल प्रदान किया ।
इस अवसर पर स्थानीय मुखिया सतेन्द्र कुमार प्रसाद मौजुद थे ।
ज्ञात हो की रविवार की रात मे हुई अगलगी की घटना मे इन तीन लोगों के घर जलकर राख हो गए थे जिसमे हजारों की संपति जल गयी थी ।