सारण, तरैया। सरेया रत्नाकर पंचायत कार्यालय द्वारा शनिवार को वर्ष 2021-22 के लिए नंदनपुर बाजार की सैरात बंदोबस्ती की गई। पूर्व से घोषित तिथि के आलोक में खुला बोली लगाकर बाजार की सैरात बंदोबस्ती की गई। बंदोबस्ती के लिए शुरुआती दौर में तीस हजार पांच सौ रुपये की बोली लगाई गई और बढ़ते-बढ़ते अंतिम दौर में अमित कुमार सिंह 91 हजार, धीरज कुमार सिंह एक लाख एक हजार, नीरज कुमार सिंह एक लाख दो हजार एवं सोनू कुमार चौहान ने सबसे अधिक एक लाख तीन हजार रुपये की आखिरी बोली लगा कर कैशमेमो रसीद प्राप्त किया। इस प्रकार बाजार की बंदोबस्ती सोनू कुमार के नाम की गई। मौके पर सांख्यकी पदाधिकारी कौशल किशोर गुप्ता, पंचायत सचिव उमाशंकर गिरी, मुखिया संजीव कुमार सिंह, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।