परसा(सारण)-पटना से मांझी जाने के क्रम में जदयू के राज्य सभा संसाद स् राष्ट्रीय महा सचिव आर सी पी सिंह को अमनौर के पूर्व जदयू विधायक कृष्ण कुमार मंटु सिंह के नेतृत्व में बैंड बाजे के साथ कार्यकर्ताओ ने बिधान सभा के पांच बाजार पर फूल माला तथा अंगवस्त्र से स्वागत किया।विधान सभा क्षेत्र के परसा हाई स्कूल चौक सोनहो भेल्दी कटसा तथा रायपुरा बाजार पर स्वागत किया गया।जदयू प्रखंड अध्यक्ष ललन सिंह मुखिया प्रतिनिधि प्रभात दुबे पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह पूर्व वार्ड पार्षद कार्मुलाह अंसारी पिंटू सिंह बीडीसी कन्हैया कुमार आदि शामिल थे।