मांझी(सारण)। छपरा-सीवान मुख्य-मार्ग पर दाउदपुर स्थित राजू पंक्चर दुकान पर चक्का ब्लास्ट करने के कारण एक युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों व दुकानदार की सहायता से जख्मी युवक को बगल के चंपा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया। जहां से गम्भीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टायर मिस्त्री एक ट्रैक्टर के चक्के में हवा भर रहा था। युवक पास खड़ा होकर देख रहा था। तभी हवा के प्रेशर का अंदाजा नही मिलने के कारण कुछ हीं क्षण में टायर तेज आवाज के साथ विस्फोट कर गया। जिसके चपेट में आकर युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी युवक पंक्चर दुकानदार के संचालक के रिलेशन का हीं बताया जा रहा है।