सिवान :तेलकथु में 65 क्विंटल धान की खरीद की गयी
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
हसनपुरा(सिवान)
प्रखंड के तेलकथु में बुधवार को तेलकथु पैक्स केंद्र परिसर में बीसीओ अमरकांत कुमार व जिला पार्षद बुबुन देवी कृषि सलाहकार मृत्युंजय सिंह द्वारा धान अभिप्राप्ति की गयी। इस दौरान बीसीओ ने बताया कि किसान अपने सम्बंधित पैक्स केंद्रों पर 1550 रुपये की दर से धान की बिक्री कर सकते हैं। वही केदारनाथ मिश्र और शिवलोचन ने अपना 65 क्विंटल धान विक्री किया । अवसर पर पूर्व मुखिया शम्भू यादव,जितेंद्र गोप,रामदेव यादव,श्री भगवान यादव सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि व किसान उपस्थित थें।