मांझी। मांझी थाना पुलिस द्वारा घोरहट गांव से जब्त शराब के मामले में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में ट्रक के मालिक व शराब के सप्लायर ड्राइवर हरियाण के भिवानी जिले के बोंदकला थाना क्षेत्र के मोहित कुमार विष्णु कुमार के अलावा अनलोड घोरहट गांव निवासी पिंटू चौधरी,बबलू चौधरी शामिल हैं। शराब की खेप अनलोड कराने वालो में अंकित शर्मा तथा विकास शर्मा के अलावा पांच मोबाइल नम्बरों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की गयी है।गिरफ्तार ड्राइवर तथा दो अनलोड करने वाले को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने शराब की सप्लाई और प्राप्तकर्ता को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने के कारण मद्य निषेध की टीम पटना से पहुंची मांझी :
ट्रक से शराब बरामद होने के मामले में संतोष कुमार के नेतृत्व में पटना से मांझी पहुंची मद्य निषेध की टीम द्वारा गिरफ्तार चालक तथा ट्रक को अनलोड करने वाले से गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान खाली करने वाले दोनो ने बताया कि घोरहट गांव के पिंटू चौधरी ने लेबर का काम करने के पांच पांच सौ रुपये तथा खाना खिलाने की शर्त लाया था। यहां आने के बाद उसके गोदाम में ट्रक लगी थी। ट्रक के उपर प्लास्टिक के दाने का बोरा लदा हुआ था। बोरा के अंदर शराब की कार्टून लदी छिपाकर रखी गई थी। इसी बीच पुलिस ने पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया।चालक ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उसने बताया कि एक माह पहले भी घोरहट गांव में ट्रक लाया था।पूछताछ में चालक ने बताया कि हरियाण से उन सभी राज्यों में ट्रक लेकर जाता हूँ जहां शराबबंदी है। पुलिस चालक के मोबाइल का कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। दूसरे दिन भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।




Recent Comments