नौतन :–साजिश के तहत मुखिया ने कराई पंचायत समिति की हत्या

:– गोली मारने के बाद पीट –पीटकर की गई हत्या
:– मामला चुनावी रंजिश बताई गई
:– शनिवार की मध्य रात्रि मे हुई मौत

दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- नौतन –स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवान् पुर पंचायत के वर्तमान पंचायत समिति सदस्य संजय यादव पिता इंदल यादव (25) वर्षीय युवक की हत्या शनिवार की संध्या हथियार लैस अपराधियो द्वारा साजिश के तहत की गई यह घटना तब हुई जब समिति सदस्य संजय यादव अपने ही पंचायत सरपंच रामचंद्र यादव से मुलाकात कर वापस आ रहे थे तभी अपराधियो ने यादोपुर थाना क्षेत्र बरई पट्टी गांव के सरेह मे पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे और सड़क के बीचोंबीच चार पहिया वाहन को खडा कर रखा हुआ था जैसे ही पंचायत समिति सदस्य संजय यादव अपराधियो के नजदीक पहुंचते ही एकाएक अपराधियो ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमे दो गोली संजय यादव के पैर पर लगी जिससे लडखडा कर गिर पडे उसके बाद लोहे के रड तथा मजबूत डंडे के प्रहार से अंगे अंग तोड़ दिए चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामिण को आते देख कर आपराधि घटनास्थल से फरार हो गए असहाय स्थिति को देखते हुए ग्रामीणो की मदद संजय यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपाल गंज भेजा गया जहा अपने ब्यान मे संजय यादव ने आठ लोगो को नामजद अभियुक्त बनाते हुए गोपालगंज नगर थाना पुलिस को घटना की सारी जानकारी दी जिसमे वर्तमान मूखीया कन्हैया यादव पिता रमाकांत यादव भभुती यादव पिता गंगा यादव अमरजीत यादव पिता रूदल यादव बबन यादव पिता शंकर यादव रामाशिश यादव पिता नगीना यादव श्री भागवान यादव पिता विश्वनाथ यादव प्रभुनाथ सिंह पिता जनक सिंह बबालकिला यादव पिता स्वर्गीय देवधारी यादव के नाम सामिल है उपरोक्त सभी जानकारी मृतक संजय यादव के चचेरे भाई बाबूनंद यादव ने दी।

स्थिति इतनी गम्भीर थी कि गोपालगंज सदर अस्पताल के प्रभारी गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गोरखपुर ले जाने के क्रम रास्ते मे ही मृत्यु हो गई संजय यादव की शादी के कुछ ही वर्ष हुये है एक डेण साल का बेटा गोलू और छह महीने की बेटी खुश्बू पत्नी उषा देवी का सहारा ही छीन गया पूरे परिवार के साथ पुरा गांव इस नौजवान युवक की शोक मे डुबा हुआ है सूत्रो पर यकीन किया जाए तो इस भगवान् पुर पंचायत के वर्तमान पंचायत के मुखिया पद पर पिता पुत्र सुबे तक काबिज रहे है कन्हैया यादव के पिता पुर्व मूखीया रमाकांत यादव के उपर हत्या रंगदारी के अनेको मामले कई थानो मे दर्ज है इस हत्या का मुल कारण चुनावी रंजिश बताई जा रही है और पंचायत मे होने वाले विकास निर्माण कार्यो मे घटिया सामग्री का विरोध करने का भी बताया जा रहा है ।




Recent Comments