नौतन :– विष्णु महापुराणायेन यज्ञ की निकली कलश यात्रा
:–शिव पार्वती प्राण प्रतिष्ठा भी कराई जाएगी

दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- नौतन — प्रखंड के पूर्वी पंचायत के खलवाखाप टोला गांव के राम जानकी मंदिर के प्रांगण मे मंगलवार के दिन ग्रामीणो के सहयोग से विष्णु महापुराणायेन यज्ञ का आयोजन किया गया जहा मुख्य अतिथि पुर्व बगहा सासंद बैधनाथ प्रसाद महतो ने फिता काट कर कलश यात्रा को रवाना किया जिसमे 501 कवारी कन्याओ के द्वारा कलश यात्रा निकाल कर यज्ञ का शुभारंभ किया गया जो नौतन प्रखंड मुख्यालय होते हुए बाथना गंडक नदी से जल भरकर पुनर्वास राम जानकी मंदिर खलवाखाप यज्ञ स्थल पर पहुंचकर यज्ञ का शुभारंभ किया गया इस यज्ञ के आचार्य सुनील तिवारी ने कहा कि यज्ञ सनातन धर्म का प्रतीक इससे धर्म के प्रति लोगो मे आस्था और विश्वास कायम रहता है खुश शांति सदा बनी रहती है हवन आदि से वातावरण शुध्द होता है वही पुर्व मंत्री सह सासंद बैधनाथ प्रसाद महतो ने कहा कि यज्ञ का सनातन धर्म बहुत बडा महत्व दिया गया है ।

जिस क्षेत्र मे यज्ञ का अनुष्ठान होता है उस क्षेत्र के लोगो मे आस्था और विश्वास सादा कायम रहती है इस मैके पर यज्ञ के अध्यक्ष उमेश पटेल सचिव सुरेन्द्र कुशवाहा कोषाध्यक्ष अजय शर्मा मानवाधिकार के प्रकोष्ठ अध्यक्ष हृदयानंद सिंह राम रतन चौधरी रमेश चौधरी राकेश कुमार वर्मा शिकारी यादव नंदलाल यादव रामदेव हजरा किशोर सिंह राम लाल पटेल सुदामा पटेल मोहम्मदी मिया सहित हजारो की संख्या मे श्रध्दालु भक्त उपस्थित रहे।




Recent Comments