नौतन :–पंचायत में किसी भी  गड़बड़ी को लेकर मुखिया से करें शिकायत 
:– .प्रखंड के कई पंचायतों में लगे जनता दरबार   
:– .छाए रहे वृद्धा पेंशन के मुद्दे          
​दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- नौतन :—  बैरिया प्रखंड के कई पंचायतों में सोमवार को पंचायत के मुखिया द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत के आम लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा उसका निदान भी किया गया तथा अन्य समस्याओं के निदान के लिए वरीय पदाधिकारियों से बात करने के लिए भी कहा गया मियांपुर दुबौलिया पंचायत के मुखिया रीता देवी ने बताया कि पंचायत में पहली बार जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें आम लोगों कीसमस्याओं से रूबरू हुई  मुखिया ने बताया कि लोगों की प्रथम समस्या वृद्धा पेंशन की है कई माह बीत गए लेकिन उनके खाते में अब तक राशि नहीं गई जिसके लिए उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर जल्द से जल्द वृद्धा पेंशन धारियों विकलांगों लक्ष्मी बाई ब पेंशन के खाते में पैसा भिजवाने की बात कही वहीं इस जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों से कहा कि अगर पंचायत में किसी भी योजना में कोई शिकायत हो तो आम लोग इसकी सूचना मुखिया को दें सुधार करने का प्रयास किया जाएगा साथ ही उन्होंने  उपस्थित सभी लोगों से पंचायत को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को शौचालय निर्माण करने की अपील भी  की वही पंचायत समिति सदस्य नजीर अहमद ने भी सभी को शौचालय बनाने का आग्रह किया तथा पंचायत में हो रहे विकास के लिए मुखिया को बधाई भी दी तथा पंचायत के विकास के लिए हर कदम पर उनका साथ देने की बात कही सिसवा सरैया पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार झा उर्फ मोनू झा ने बताया कि इंदिरा आवास की सूची में कुछ गरीबों के नाम छूट गए हैं जिन्हें जुड़वाने का प्रयास किया जाएगा वही सूरजपुर पंचायत के मुखिया आशीष कुमार ने भी वृद्धा पेंशन के लिए वरीय पदाधिकारियों से बात करने की बात आम लोगों से कहीं मौके पर पंचायत सचिव इंदिरा आवास सहायक रोजगार सेवक विकास मित्र सभी वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।