नौतन के कुरमौटा में किसान चौपाल आयोजित

# परवेज अख्तर सिवान

नौतन ( सीवान ) :- नौतन प्रखंड क्षेत्र के कुरमौटा गांव में किसान चौपाल आयोजित किया गया, जिसमें किसानों को विभिन्न तरह के दिशा निर्देश दिए गए। बता दे कि वह गांव के रामेश्वर सिंह के दरवाजे पर मंगलवार को किसान चौपाल आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन पंचायत राज नौतन के मुखिया कृष्णा प्रसाद, परियोजना निदेशक आत्मा सीवान, उद्यान पदाधिकारी अतुल कुमार पाण्डेय तथा सभी कृषि समन्वयकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । किसान चौपाल में आधुनिक खेती, पशुपालन, जैविक खेती के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई । चौपाल को संबोधित करते हुए कृषि समन्वयक मनोज कुमार मिश्र ने बदलते परिवेश में कृषि की नयी तकनीकों की चर्चा करते हुए नयी तकनीकों को अपनाने की सलाह दी । उक्त चौपाल में कृषि समन्वयक मनोज कुमार मिश्र, रामजी शुक्ला, धनंजय कुमार, कृषि सलाहकार इंसाफ अंसारी, गजेंद्र सिंह, अजय कुमार सिंह, रमेन्द्र कुमार राम, मोहम्मद कलीम, उद्यान पदाधिकारी अतुल कुमार पाण्डेय सहित दर्जनों किसानों ने हिस्सा लिया