करंट लगने से युवक घायल

✍️परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के कसेरा टोली में बुधवार की सुबह विद्युत करंट
की चपेट में आने एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी
अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। युवक की पहचान मुफस्सिल थाना
क्षेत्र के बिदुरती हाता निवासी सुमन के रूप में हुई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कसेरा टोली निवासी प्यारे लाल का नारियल का
दुकान है। प्यारेलाल के यहां से नारियल लेकर सुमन शहर में बिक्री करता
था। बुधवार की सुबह नारियल लेने कसेरा टोली गया था तभी करंट की चपेट में
आने से घायल हो गए।