समस्तीपुर: कुशल युवा प्रशिक्षणार्थियों के बीच सरकार द्वारा प्रदत्त पाठ्य पुस्तक वितरित
#सोशल मीडिया से जुड़े युवा वर्ग-प्रखंड प्रमुख
#न्यूज इनपुट- केशव बाबू

विभूतिपुर
प्रखंड के मानाराय टोल में दूर देहात द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र में बुधवार को कुशल युवा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर ने युवाओं को सोशाल मीडिया से जुड़ने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि नकारात्मक सूचनाओं को नजरअंदाज कर सकारात्मक जानकारी हासिल कर युवा वर्ग अपने कौशल का विकास करें।सरकार के महत्वाकांक्षी योजना की चर्चा करते हुए उन्होंने गंभीरता व लगनशीलता के साथ प्रशिक्षण लेने की अपील की।सी ओ उदय कांत मिश्रा ने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया।थानाध्यक्ष असगर इमाम धर्म ,जाति के भेदभाव से उपर उठकर राष्ट निर्माण में अपनी भूमिका तय करने की अपील युवाओं से की।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दूर देहात के सचिव प्रभु नारायण झा नियंत्रित संबाद व उत्तम व्यवहार के साथ स्व की पहचान बनाने के लिए युवाओ को सचेत रहने पर बल दिया।

अतिथियों का स्वागत रेणु व आराध्या ,रामबाबू झा,कुंदन कुमार ,राजन व विशाल ने की।मौके पर समन्वयक ज्योति प्रकाश,एन वाई सी गौरव कुमार झा,पत्रकार विनय भूषण,बी आर पी लाल बाबू शुक्ला, एल एफ पिंटू कुमार,अजय कुमार,स्वर्णा कुमारी,अजय आनंद,रामणित कुमार,शिव शंकर कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर कुशल युवा प्रशिक्षणार्थियों के बीच अतिथियों के हाथों सरकार द्वारा प्रदत्त पाठ्य पुस्तक वितरित किये गये।




Recent Comments