🔺कैसे बनेगी 2020 में सूबे में बीजेपी की सरकार ? 
♻महासंपर्क अभियान मतदान केंद्रों तक पहुंच की खानापूर्ति 
पार्टी के समानांतर नेताओं की सिंडिकेट हावी
# राणा परमार अखिलेश #
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का ऐलान ‘2020में बिहार में बीजेपी सरकार बनवाकर रहेगे।’योगीजी का आत्मविश्वास से लबरेज लेक्चर सत्ता व व्यवस्था परिवर्तन की भविष्यवाणी है । जो संभव है सत्य हो जाए! बशर्ते वर्तमान सारण के चारो भाजपा सांसद दो विधायक, पूर्व विधायकों व जिला  से लेकर मंडल व वार्ड बूथ के कार्यकर्ता लक्ष्य बना लें। मगर, जैसा ऊपर से दिखाई देते है वैसा कुछ है नहीं। बहरहाल,संगठन व नेताओं की गुटबाजी कहीं 2020 में भी गुल खिला दे,तो आश्चर्य कैसा? 
गत् रविवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह के पैतृक निवास आमी में पुत्री के विवाह के अवसर पर उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं की  भाव भंगिमा व बातें जिलाध्यक्ष व सांसद द्वय की भूमिका को रेखांकित करते सुने गए ।
लोकसभा चुनाव में सोनपुर व परसा मढौरा से हार का परिणाम? 
व्याप्त चर्चानुसार वर्ष  2000से ही प्रथम बार विधायक बने जिला के दो दिग्गज विनय व सिग्रीवाल बनाम सांसद के बीच महीन विभाजक रेखा खींच गई । रामबाबू राय व परमानंदराम को  छपरा -गड़खा से  टिकट दिलवाना 2005 में हुए चुनाव में शैलेन्द्र प्रताप से लेकर कई लोगो को टिकट देना सांसद की राजनीतिक शक्ति व पार्टी में पकड़ पर चर्चा हुई । सोनपुर विधान सभा में पार्टी की नहीं विनय की हार लोकसभा चुनाव में सोनपुर से 1900मतों भाजपा की हार का बदला बताया लोगों ने ।हाँ,पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित वेदप्रकाश उपाध्याय ठाकुर उदय प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह राणा ने  माना पार्टी की क्षति मगर जनमन में पैठ व सम्मान में गुणोत्तर वृद्धि बतायी। इन नेताओं ने 2019 के लोकसभा चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी की जीत2लाख मतों से तथा सोनपुर मे1लाख की जीत का दावा की।
संगठन चुनाव में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप:- जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद को सांसद द्वय का चहेता चिन्हित किया गया तो दिघवारा सोनपुर मंडलाध्यक्ष विनय के खास चिन्हित हैं। नगर मंडल दिघवारा अध्यक्ष शिवगाईं सदर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, ठाकुर उमाशंकर सिंह मोहन शंकर प्रसाद  प्रदेश उपाध्यक्ष के चहेते चेहरे है।
कैडर वोटरों में पिछड़ावाद पर क्षोभ:- भाजपा के कैडर वोटर सवर्ण वैश्य पिछड़ावाद से क्षुब्ध है। यद्यपि छपरा विधान सभा में वैश्य व ठाकुर मत भिन्नता अब भी है । मढौरा, तरैया परसा के दर्जन भर टिकटार्थी लाइन में है। लालू प्रसाद यादव परिवार पर नया घोटाला आरोप पर एमवाई. समीकरण मजबूत हुआ है । ऐसे में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय,सुशील कुमार मोदी, प्रेम कुमार प्रदेश प्रभारी की परीक्षा है आसन्न बिहार का लोक सभा व विधान सभा चुनाव ।