नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में किया गया राष्ट्रीय युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट:केशव बाबू/समस्तीपुर : राष्ट्रीय युवा सांसद 2019 का आयोजन नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में किया गया।जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लाइव युवा सांसद वीडियो को दिखाने का आयोजन किया गया था।जिसमें लगभग 100 से ऊपर बच्चों ने भाग लिया पुर जिले की जिला अध्यक्ष प्रेमलता जी द्वारा इस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

साथी डॉ अभिलाषा सिंह,प्रोफेसर शीला सिन्हा,युवा समाजसेवी सात्विक कार्यक्रम समन्वयक नेहरू युवा केंद्र केशव कुणाल ,राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक निधि कुमारी ,सुधीर गुलशन इत्यादि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए स्वामी विवेकानंद कोचिंग के संस्थापक राहुल कुमार ने किया।