
रस्सी में बांधकर तीन लोगों की पिटाई : छपरा के मशरक में बाल बाल बचा मॉब लिंचिंग की घटना, मवेशी चोरी के आरोप में 3 लोगों की रस्सी में बांधकर पिटाई,
छपरा। मशरक से भीड़तंत्र की गुंडागर्दी की खबर है। मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में एस एच-73 पर बुधवार की मध्य रात्रि में ग्रामीणों की भीड़ ने तीन लोगों को पशु चोरी के आरोप में पीट-पीटकर घायल कर डाला। समय रहते पुलिस गश्ती दल के पहुचने पर तीनों लोग को बचाया गया वर्ना मॉब लिंचिंग की घटना हो सकती थी।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और भीड़ के चुंगल में रस्सियों से बंधे तीन लोगों को बचा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया और जहां उनकी जान बचाई जा सकी। मामले में पुलिस की जांच जारी है। घायलों की पहचान में भोजपुर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के बगेला यादव (61 वर्ष) पिता छबीला यादव, सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अकीलपुर गांव निवासी सउपेन्द्र कुमार राय (28वर्ष) पिता सीताराम राय और यूपी के देवरिया थाना क्षेत्र के रामपुर अवनी गांव निवासी सुदामा यादव का 23 वर्षीय पुत्र प्रदधुमण यादव (23वर्ष) पिता सुदामा यादव हैं।
देर रात्रि गाय चढ़ाने के क्रम में शक के आधार पर रस्सी में बांधकर मारपीट
घायलों ने बताया कि वे सिवान जिले के सिवान जिले के भीखा बाध से गाय खरीद पिक अप वैन पर लोड कर एस एच-73 से मशरक के रास्ते पटना के बख्तियारपुर मवेशी मेला में बेचने के लिए ले जा रहे कि पिक अप वैन पर ही एक गाय बैठ गई। जिसको मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में सड़क किनारे उतार फिर से चढ़ाया जा रहा था कि उसी समय ग्रामीणों द्वारा मवेशी चोर के संदेह मात्र पर हल्ला मचा मारपीट की जानें लगी और बिना कोई पुख्ता साक्ष्य जुटाए तीनों को रस्सी से बाध मारपीट की जानें लगी। हंगामा की खबर पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस गश्ती दल में जमादार विपिन कुमार ने तीनों मवेशी व्यापारी को ग्रामीणों की चुंगल से छुड़ा कर जान बचाई।




Recent Comments