पांच माह से नहीं हो रहा स्पीड पोस्ट

गुठनी(सिवान) : गुठनी डाकघर का कंप्यूटर सिस्टम पिछले माह से खराब है। इससे यहां से ना तो स्पीड पोस्ट हो रहा है और ना हीं पत्र की रजिस्ट्री।
डाकघर से पत्र रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट नहीं होने से एक ओर जहां क्षेत्रीय लोग काफी परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर राजस्व की क्षति हो रही है। इस संबंध में पोस्टमास्टर अनिल राय ने बताया कि सिस्टम बनाने के लिए प्रधान डाकघर में भेजा गया है।