मैरवा(सिवान)। 37वीं राष्ट्रीय खेल जो गोवा में आयोजीत है के बिहार की सोलह सदस्सीय टीम में रानीलक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की छ: महिला खिलाड़ियों का चयन बिहार टिम में किया गया है तथा एक खिलाड़ी मैरवा एकलव्य केंद्र की है जो टीम के साथ गोवा रवाना हो चुकी हैं । रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स अकादमी के संस्थापक सह निदेशक संजय पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल खेल में दो गुटों के लड़ने के कारण इस टीम का चयन भारतीय ओलंपिक संघ के निर्देश पर बिहार ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा पूर्व एन आई एस  कोच के देख-रेख में कराया गया जो पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चयन प्रक्रिया को पूरा किया गया ।बिहार की  टीम में मनीषा कुमारी, खुशबू कुमारी यादव ,खुशबू कुमारी शर्मा ,गायत्री कुमारी ,सुमन कुमारी एवं रागिनी कुमारी शामिल है जबकि प्रिया कुमारी सिंह  एकलव्य मैरवा धाम की गोलकीपर का चयन टीम में किया गया है ।चयनित खिलाड़ियों को सिवान जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष इष्ट देव तिवारी,आई एम ए सिवान के अध्यक्ष डॉक्टर शशी भूषण सिंहा, सचिव डॉक्टर शरद चौधरी ,संरक्षक डॉ आर एन ओझा, डॉक्टर सत्य प्रकाश,डॉ अशोक कुमार ,डॉक्टर रिता सिंह ,डॉक्टर संगीता चौधरी ,डॉक्टर राम इकबाल प्रसाद गुप्ता सहित कई अन्य खेल प्रेमियों ने इन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है एवं उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन