जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्रा को विद्यालय में सम्मान

छपरा। कला , संस्कृति एव युवा विभाग के तत्वाधान में दिसम्बर में आयोजित जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के तीन आयु वर्ग  में विजेता एवं दो में उपविजेता राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। सोमवार के शाम  विद्यालय खेल मैदान में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अरुण कुमार बरनवाल द्वारा सभी खिलाड़ियों एवं विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक संजय कुमार सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए सम्मानित किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने हैंडबॉल के बालिका अंडर 19 , बालक अंडर 19 एवं बालक अंडर 17 में विजेता ट्रॉफी के साथ 36 गोल्ड मेडल स्कूल के नाम किया । जबकि एथलेटिक्स में दो गोल्ड सहित कुल 9 पदक प्राप्त कर बालिका वर्ग में उपविजेता तथा खो खो बालिका 17 वर्ष आयु में उपविजेता ट्रॉफी प्राप्त किया । राज्य स्कूली खेलकूद के लिए तीन  दर्जन छात्र छात्राओं का चयन हुआ है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक ने कहा कि लॉक डाउन में सेल्फ एक्टिविटी की बदौलत खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया । पुनः लॉक डाउन होने से होने वाले राज्यस्तरीय स्कूली खेल में प्रदर्शन पर असर पड़ने की उम्मीद है । फिर भी तैयारी जीत की जारी है ।    वही मशरक के उमवि सह अपग्रेड प्लस टू स्कूल गंडामन अंडर 19 बालिका हैंडबॉल में उपविजेता , आदर्श मध्य विद्यालय मशरक अंडर 14 बालक वर्ग में उपविजेता जबकि रामदेव मध्य विद्यालय मशरक अंडर 14 बालिका वर्ग में उपविजेता ट्रॉफी एवं सिल्वर मेडल अपने नाम किया।  इन विद्यालयों से भी राज्य प्रतियोगिता के लिए छात्र , छात्रा का चयन किया गया है । मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अरुण  बरनवाल , शिक्षक रामप्रवेश पण्डित , संजय कुमार सिंह , डॉ मनोज सिंह ,विनय सिंह , अरविंद सिंह , महेश पोद्दार ,सुप्रिया ,राजकुमार प्रसाद  सहित अन्य थे।