
हमारी शान तिरंगा है की गुंज से गुंजायमान हुआ पानापुर
पानापुर (सारण) शनिवार को थानाक्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शान से लहराया तिरंगा।पुरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस बड़े हीं धूमधाम के साथ मनाया गया।पुरे दिन राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत तथा अन्य देशभक्ति गीतों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। इससे पहले प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी, गांधी प्रतिमा के पास स्थानीय विधायक जनक सिंह, बीआरसी कार्यालय पर बीईओ धीरेन्द्र प्रसाद,थाना में थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने तिरंगा ध्वज फहराया।इसके अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कान्ता राम, मध्य विद्यालय पानापुर में प्रधानाध्यापक शिवकुमार राम, प्राथमिक विद्यालय फकुली में प्रधान शिक्षक पंकज मिश्रा तथा प्राथमिक विद्यालय चिमनपुरा में प्रधान शिक्षक नवल किशोर राय ने ध्वजारोहण किया।





Recent Comments