रेल फैक्ट्री के लेबर कालोनी पर ग्रामीणो ने हमला कर सामान की चोरी

#संजीव कुमार/मढ़ौरा (सारण):
रेल इंजन निर्माण कम्पनी की सहयोगी कम्पनी एसपीसीएल की चंदा गांव में स्थित लेबर कालोनी में ग्रामीणों ने सैफ जवानों की उपस्थिति में हमला कर दिया । इस दौरान ग्रामीणों पर लेबर कालोनी से सामान की चोरी करने की बात कम्पनी प्रबंधक के तरफ से कही गयी । मामले में एसपीसीएल के एडमिनिंट्रेशन हेड सुभाष सिंह ने मढौरा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है । जिसमे बिखंडित हो रहे लेबर कालोनी में पुलिस के सैफ जवानों की मौजूदगी में ग्रामीणों के हमला करने की बात कही गयी है । इस दौरान ग्रामिणों के द्वारा एल्युमिनियम का 45 खिड़की, 30 दरवाजा, 60 जीआई पाइप, 56 पंखा, 65 जीआई सीट की चोरी कर लेने की बात कही गयी है । मामले मे चोरी की प्रथमिकी दर्ज कर चोरी गये सामान की बरादमगी की मांग की गयी है ।