रणजीत कुमार सुमन दैनिक खोज खबर संवाददाता मुरलीगंज, मधेपुरा 
मधेपुरा जिले के अरार ओपी अंतर्गत कलहोता गांव के आसपास हुई करीब 50 वर्षीय बूढ़े बाबा की अज्ञात अपराधी द्वारा मौत ।
मिली जानकारी अनुसार पंचायत के कलहोता से अरार जाने वाली नहर पर शनिवार रात अज्ञात बाबा की मौत से क्षेत्र में आग की तरह लहर फैल गई है। बाबा के शरीर पर धार दार हथियार से प्रहार किया हुआ लगता रहा था । उजले कलर का धोती , ओर उजले कलर का गंजी पहने हुए थे, कलहोता के ग्रामीणो का कहना था जब रविवार को सुबह मैदान करने गये, तो देखा कि नहर किनारे एक अज्ञात लाश पड़ी हुई है। तब जाकर इसकी जानकारी पहले मुरलीगंज थाना को दिया गया ,थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने संवाददाता रणजीत कुमार सुमन को फोन पर इसकी जानकारी दिये ,पहुचने पर पता चला कि हजारो की संख्या में ग्रामीण मौजूद एंव अरार ओपी पुलिस पदाधिकारी पहुंचे हुए थे।यह घटना ग्वालपाड़ा प्रखण्ड के कलहोता गांव नहर किनारे की है ।बता दु कि हाल में ही मुरलीगंज प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत परसा पंचायत में पांच रोज पहले अज्ञात युवक उम्र करीब 28 को भी धार दार हथियार से प्रहार कर उसकी जान लेली परसा नहर किनारे उसका लाश बरामद हुआ।अभी उसका पता भी नहीं चला की दुसरी तरफ जिले के ग्वालपाड़ा प्रखण्ड में अज्ञात लाश मिलने से सनसनी । जानकारी मिलने तक लाश का पता नहीं चल पाया।