​*हम पार्टी के नेता सम्राट चौधरी 11 जून को केशवचंद्र मौर्य उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के समक्ष लेंगे भाजपा की सदस्यता* 

👈दैनिक खोज खबर के मधेपुरा जिला संवाददाता कुँजबिहारी शास्त्री से खास बातचीत 👉


कुंज बिहारी शास्त्री”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा 

बिहार की राजनीति में एक नाम  और आता है !वह है ,शकुनी चौधरी । इन्हीं के सुपुत्र जो बिहार की राजनीति में भी अपनी पहचान बनाई तथा मंत्रालय को भी सुशोभित  किया। वर्तमान में भागलपुर परवत्ता,  नवगछिया क्षेत्र में जनता के बीच जाकर उन्हें जागरुक करने और अपनी संवाद को कहने में उतर चुकी है ,मैदान में !
सम्राट  चौधरी की राजनीतिक सक्रियता बरकरार है। एक बार फिर से बिहार की सक्रिय राजनीति में भाजपा के माध्यम से आने का मन बना लिया है।वे 11 जून को भाजपा में शामिल होंगे। पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव चंद्र मोड़ के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस विषय पर विशेष बातचीत की गई।
 सम्राट चौधरी ने बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश का सही से विकास होगा। उन्होंने लालू-नीतीश पर बिहार के सामाजिक संरचना को बिगाड़ने का आरोप लगाया।कहा कि 1990 में जो युवक पहली बार वोटर बना, आज वह लगभग 45 साल का हो गया है, लेकिन आज भी वह नौकरी के लिए भटक रहा है।उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा में लगे हुए हैं और भाजपा के नेतृत्व में इसे और तेज करेंगे।
*संवाददाता  :-आप को भाजपा में आने का वह कौन सा बिंदु है जो आपको प्रेरित किया है ?
*सम्राट चौधरी:- आजादी के बाद से जो भारत की पहचान बनी। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्य को बाहर करके देखा जाए तो लगेगा कि अब तक केवल विकास को बोला जा रहा था ?परंतु सचमुच में मोदी जी के द्वारा जो किया गया वह विकास की कहानी लिखेगी। विकास के लिए ही नहीं विकसित होने की भी कल्पना की जा सकती है। इसीलिए मैंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है ।
*संवाददाता :-कैशलेस वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में तथा कम- बेस शहरों में भी परेशानी हो रही है ।आप इस विषय में क्या कहेंगे ?
*सम्राट चौधरी :-नोटबंदी से बहुत हद तक नकली नोट कारोबारी पर सरकार की तमाशा लगी है। और जहां तक कैशलेस की बात है ।तो इसके उपयोग से बहुत फायदे हैं, पहली बार रिटर्न पे की सुविधा आम जनता को मिली है। इसके उपयोग से ₹1000 में लगभग ₹30 की वापसी उपभोक्ताओं को मिलेगी ।जो उपभोक्ताओं के मजबूती का कारण भी बनेगा। इसलिए कैशलेस पूरे भारत में सकती के साथ माननीय मोदी जी ने लागू करने की बात कही है।
दैनिक खोज खबर ने भागलपुर के नवगछिया प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर ग्राम में सम्राट चौधरी से बातचीत पर आधारित वीडियो भी देंखे 

प्रधानमंत्री जी का जो सपना है कि देश को विकसित करना प्रधानमंत्री जी बार-बार इन चीजों को केंद्रित करते हैं ,की मूलभूत सुविधा! इस देश में 70 वर्ष की आजादी के बाद भी मूलभूत सुविधा रोटी, कपड़ा और मकान! लोग बार-बार कहते रहे ,आज तक उपलब्ध नहीं हो पाई । इंफ्रास्ट्रक्चर का जो काम है? सड़क है !बिजली है! बिजली 70 साल में जो एसेनशियल किया है! वह है ,बिजली !
बिजली के लिए प्रधानमंत्री जी ने तय कर दिया कि 2018 तक पूरे देश के एक- एक गांव में हम विद्युतीकरण करने का काम करेंगे। अभी आप देख रहे हैं !पूरे इलाके में सुपर ग्रिड का काम चल रहा है जो नवगछिया से खगड़िया को पूरी तरह से कंट्रोल करने का काम करेगी।
इसे इसी विषय को लेकर *भागलपुर जिला अध्यक्ष भाजपा विनोद मंडल* ने कहा कि भाजपा परिवार सम्राट चौधरी का भाजपा में स्वागत करती है। और निश्चित तौर पर भाजपा उनके नेतृत्व में मजबूती लाएगी उनका स्वागत करते हैं।