निजी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सूची एवं भुगतान राशि का ब्योरा की मांग

#परवेज अख्तर/सीवान : प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अनवर हुसैन ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी लेखा विभाग सीवान को एक पत्र सौंप सिवान जिले में संचालित विभिन्न प्रखंडों के निजी विद्यालयों द्वारा + 25% गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले गरीब छात्रों की सूची एवं उनके भुगतान की गई राशि का विवरण उपलब्ध कराने की मांग की है जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सौंपा अपने पत्र में श्री हुसैन ने सिवान जिले के निजी विद्यालयों में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों की सूची एवं भुगतान की गई राशि का विवरण यथा शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है इस अवसर पर सत्य प्रकाश शर्मा कुमार मनोज सर रमन सर आदि मौजूद थे