पत्रकारों की सुरक्षा के लिए डीएम से मिलकर ज्ञापन देने का निर्णय, नए व युवा पत्रकारों को सिखाया जाएगा पत्रकारिता के गुर
#परवेज अख्तर/ सीवान : शहर के श्रमजीवी पत्रकार भवन में मंगलवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व प्रेस क्लब की बैठक हुई। अध्यक्षता श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सीवान के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने की। इस मौके पर कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई। पिछले दिनों शहर के गोशाला रोड़ स्थित एक नर्सिंग होम एक बच्चे की मौत की खबर पर समचार कवरेज करने गए पत्रकारों के साथ डॉक्टर के कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। इसकी कड़ी निंदा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस संदर्भ में जल्द ही पत्रकारों का शिष्टमंडल डीएम से मिलेगा और इस प्रकरण की जानकारी देगा। इसमें पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की जाएगी और पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों कार्रवाई की मांग की जाएगी। संगठन को और मजबूत और धारदार बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए जिले के सोसल साइट के पत्रकारों को भी प्रेस क्लब में शामिल करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पत्रकार भवन में 20 जून को सुबह 9 बजे बैठक बुलाई गई है। इसमें पोर्टल के पत्रकारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाएगा। नए व युवा पत्रकारों को यह बताया जाएगा कि किस तरह पत्रकारिता करनी है। ताकि वे सुरक्षित रहकर निष्पक्ष व भयमुक्त पत्रकारिता कर सके। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, महासचिव अरविंद कुमार पांडेय, प्रेस क्लब के अध्यक्ष कैलाश कश्यप ने कहा कि पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर हमला है। इसकी जितनी निंदा की जाएं कम है। डॉक्टर के क्लीनिक पर मरीजों के मरने के बाद जब पत्रकार समाचार संकलन करने जा रहे है तो उस दौरान अपनी खामियों को छिपाने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि अगर इस तरह की घटना हुई तो कलम के सिपाही भी चुप नहीं बैठेंगे और वे कानून के दायरे में रहकर लड़ाई लड़ेंगे। बैठक में प्रमोद कुमार रंजन, जमाले फारुक, मृत्युंजय कुमार सिंह, मुश्ताक आलम, मणिकांत पांडेय, अशोक कुमार पांडेय, अाशुताेष श्रीवास्तव, सुनील कुमार, राहुल कुमार, सचिन कुमार, शाहीद अहमद, अमित कुमार माेनू आदि मौजूद थे।




Recent Comments