वर्षों से जर्जित मासूमगंज गुदरी रोड का छपरा विधायक ने किया शिलान्यास

छपरा: विगत कई वर्षों से मासूमगंज और गुदरी के बीच की सड़क इतना जर्जर था की आए दिन लोग इसकी शिकायत कर रहे थे,आलम ये था की वर्ष भर गन्दगी और जलजमाव की समस्या बनी रहती थी लेकिन अब ये समस्या छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता के प्रयास से दूर हो जाएगी.विगत कई दिनों से सम्बंधित मंत्री से लगातार मिलकर और पत्राचार के माध्यम से इस सड़क की शीघ्र निर्माण की मांग विधायक डॉ सी एन गुप्ता के द्वारा की जा रही थी.कार्यकारी एजेंसी बुडको के द्वारा आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम मे छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने मासूमगंज से गुदरी बाज़ार तक की सड़क एवं ढक्कन सहित नाले निर्माण कार्य का शुभारम्भ करते हुए कहा की मासूमगंज से गुदरी बाज़ार तक की सड़क,तेलपा स्टैंड से तेलपा जाने वाली सड़क,बस स्टैंड कोनिया माई के मंदिर से छपरा जंक्शन जानेवाली सड़क का निर्माण काफी आवश्यक था ,मेरे द्वारा लगातार विगत कई दिनों से इन सड़कों निर्माण के लिए लगा हुआ था जिसमे से आज एक और सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों काफी अच्छा लग रहा होगा,आने वाले दिनों मे तेलपा टैक्सी स्टैंड की सड़क निर्माण का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा.क्षेत्र की प्रत्येक समस्याओ को मै चरणबद्ध तरीकों से पूरा कर रहा हूँ जो आगे भी जारी रहेगा.इस दौरन राजेश फैशन,मेयर प्रिया देवी,उपमेयर नागेंद्र राय समेत बुडको के अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.




Recent Comments