•मोतिहारी जिला में पेड़ लगाने के नाम पर हो रहा है लाखो की ठगी
•गोपालपुर मोहल्ला निवासी रमेश कुमार ने नगर थाना में ग्रीन इंडिया एग्रो कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज कराई।
मोतिहारी (पू.च) गोपालपुर मोहल्ला निवासी रमेश कुमार ने नगर थाना में ग्रीन इंडिया एग्रो कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वे दोस्त ऋषि देव के साथ राजाबार सरकारी क्वार्टर में रिश्तेदार हिमांशु कुमार के यहां गया था, जहां कंपनी के प्रतिनिधि श्याम सिंह राधवेंद्र सिंह व सोनू सिंह से मुलाकात हुई।
जिसने कहा कि कानपुर में कंपनी चलती है वसधिया गुमटी के पास उसका शाखा है। वह मोहगनी का पेड़ लगाता है जिसने 185 रुपये प्रति पेड़ की बात की वह उसने 2 लाख 10 हजार रुपया लिया जो वापस नहीं किया। मामले को लेकर रमेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




Recent Comments