मढ़ौरा(सारण)। शुक्रवार को दोपहर अचानक मढ़ौरा एसडीओ उच्च विद्यालय मढ़ौरा पहुंचे।निरीक्षण में कई अनियमितताओं को देख प्रभारी हेडमास्टर को फटकार लगाते हुए कई निर्देश दिए।एसडीओ योगेंद्र कुमार ने प्रांगण में खेल रहे छात्रों से विद्यालय के माहौल की जानकारी ली और कुछ भी शिकायत होने पर बताने को कही। वही शिक्षकों की उपस्थिति पंजी मंगाकर देखा, जिसमें आधे से अधिक शिक्षकों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई और पंजी में भरे गए सीएल को अनाधकृत बताते हुए अनुपस्थित सभी शिक्षकों को कारण पृच्छा भेजने के साथ उसकी प्रतिलिपि की मांग की।साथ ही एसडीओ ने अनुपस्थित शिक्षकों की हजारी काट दी।