गड़खा(सारण) । गरखा प्रखण्ड के मीरपुर जुआरा पंचायत के जिल्काबाद गांव निवासी पप्पू शाह के 10 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार की मौत पोखरे में डूबने से हो गई थी। पीड़ित परिवार को अंचलाधिकारी मो इस्माईल ने राहत आपदा कोष से चार लाख रुपये चेक दिया। इस अवसर पर मीरपुर जुआरा पंचायत के मुखिया उपेन्द्र प्रसाद गड़खा मुखिया प्रतिनिधि अशोक गुप्ता व अन्य उपस्थित थे।मुखिया उपेन्द्र प्रसाद ने कहा कि पंचायत के ग्रामीणों के हर दु:ख दर्द के अलावे हर आपदाओं में उसके साथ हैं। दुख की घड़ी में जो सहयोगी बनकर खड़ा रहे वही अच्छे साथी-दोस्त एवं परिवार होते हैं।उन्होंने कहा कि पीड़ित परिजनों के दुख को बांट तो नही सकता लेकिन दुख कि घड़ी में उसके सहयोग तो बना जा सकता है।बता दें कि पिछले 4 अगस्त को जिल्काबाद चवँर में मवेशी चराने के दौरान गाय को पानी मे जाने से रोकने के क्रम में गांव के ही पप्पू साह के 10 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार की मौत पोखरा में डूबने से हो गई। काफी मशक्कत के 7 घंटे बाद शव बरामद हुआ।बच्चें के मौत के बाद परिजनों पर गम के पहाड़ टूट पड़ी थी।