कैंप लगाकर किसानों के भूमि संबंधित शिकायतों का होगा निपटारा
#सुबास प्रसाद/पानापुर (सारण) : सरकार के निर्देशालोक में किसानों के आन-लाइन दर्ज भूमि की जामाबंदी,रसीद,खतियान,सर्वे नम्बर या अन्य किसी प्रकार की गड़बड़ी का निपटारा कैम्प के माध्यम से किया जाएगा।स्थानीय अंचलाधिकारी रंधीर प्रसाद ने पत्र निर्गत कर पंंचायतवार कैम्प लगाने की तिथि निर्धारित कर दी है ।पत्र के अनुसार दिनांक-30/08/2019 को महम्मदपुर और कोन्ध, 31 अगस्त को भोरहाॅ तथा सतजोड़ा, 2सितम्बर को चकिया और बेलौर,3 सितम्बर को बसहियाॅ और धेनुकी, 4सितम्बर को टोटहाॅ जगतपुर तथा बकवाॅ और 5 सितम्बर को रसौली पंचायत के लिए कैम्प का आयोजन होगा।कैम्प में सभी राजस्व कर्मचारी तथा प्रभारी अंचल निरीक्षक को उपस्थित होकर दिए गए शिकायत के आवेदनों का निपटारा करना है ।




Recent Comments