निःशुल्क स्वस्थ्य जांच शिविर में दो सौ मरीजों का हुआ जांच
तरैया (सारण):05.08.18।
शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ बिरेन्द्र राय इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से निःशुल्क स्वस्थ्य जाँच शिविर का आयोजन फेनहारा गद्दी में किया गया।जिसमें डॉ आर के यादव , जीएनएम स्टाफ प्रतिमा कुमारी, भारती नायक , फर्मासिस्ट प्रियंका सिंह और लैब तकनीशियन रंजन सिंह ने यहाँ आये हुए 200 ग्रामीणों का स्वस्थ्य जाँच किया और आवश्यक दवाओ का भी निःशुल्क बितरण किया गया । इस कार्यक्रम में डॉ मुकेश कुमार यादव , शिक्षक नागेंद्र यादव , हरिकिशोर राय, मिथिलेश यादव, फेनहारा गांव के सभी सम्मानित जनता गण उपस्थित रहे।