भेल्दी(सारण)।स्थानीय थाने के कटसा में बिजली की करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई।मृतक अगम महतो(57) भेल्दी थाने के शोभेपुर गांव का बताया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के शोभेपुर नोनिया टोली गांव के अदम महतो कटसा में मजदूर करने के लिए गए हुए थे।काम करने के कुछ घंटों शौच करने के लिए निकले तभी पूर्व से गिरे बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत मौके पर ही गई।मजदूर के मौत की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों लोग जुट गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।भेल्दी पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।इधर अपने पति अगम महतो के मौत की खबर सुनते ही पत्नी समसुनरी देवी मूर्छित होकर गिर पड़ी वह जब भी होश में आती पति के शव से लिपटकर रोने लगती।शोभेपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ बैठा ने मौके पर पहुंच मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।इस घटना के बाद शोभेपुर नोनिया बस्ती के लोग गम में डूबे हुए हैं।