विभूतिपुर:हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय राघोपुर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस।विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस बहुत ही शानदार तरीके से मनाया।कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय से हुआ जिसमें महान शिक्षाविद के महान विचारों को सम्मानित किया गया और उन्हें याद किया गया। इस उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों को विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये नृत्य, गायन एवं लघु नाटिका और कविता के माध्यम से सम्मानित किया।साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यपक हरे कृष्ण ईश्वर ने इस शिक्षक दिवस को यादगार शिक्षक दिवस मनाया और सभी विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी शिक्षक को भी डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन से सीख ग्रहण कर एक आदर्श शिक्षक बननें की प्रेरणा दी।मौके पर नवो चौधरी, प्रमिला देवी,बैजनाथ सहनी, पोजी कुमारी,कविता कुमारी,शैल कुमारी,कुमारी कल्पना सिन्हा, अनिल कुमार एवं छात्र छत्राओं सहित अन्य अभिवावक गण मैजूद थे।




Recent Comments