शेखपुरा पंचायत में 7 वीं आर्थिक जनगणना का हुआ शुभारंभ

परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा. प्रखंड के शेखपुरा पंचायत में सातवीं आर्थिक जनगणना के कार्य मुखिया प्रतिनिधि हामिद रजा उर्फ डब्लू खान व सरपंच प्रतिनिधि शेख मंसूर आलम की उपस्थिति में सोमवार से शुरू हुआ. इस दौरान सीएससी के जिला प्रबंधक नबील अहमद हाशमी ने बताया कि यह सर्वेक्षण के कार्य पेपर लेस, और पूरी तरह ऑन लाइन किया जाएगा. जिस कार्य को शेखपुरा पंचायत के सीएससी सुपवाईजर असफाक अख्तर खान के देख-रेख में सम्पन्न होगा. इस दौरान बताया गया कि सर्वेक्षण सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय भारत सरकार के अधीन किया जा रहा है. इस अवसर पर प्रगणक गुड्डू यादव, सूरज सिंह, आफताब खान, एखलाख खान, शशि प्रकाश पांडेय, राजद प्रखंड अध्यक्ष शारिक इमाम, जावेद खान, बैतुल्लाह खान आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे.
————–