बेतिया(प.च.):– नरकटियागंज 25 जनवरी को मनाया जाएगा मतदाता दिवस 
न्यूज इन्पुट वरीय संवाददाता अर्जुन भारतीय की रिपोर्ट:-
नरकटियागंज अनुमंडल अन्तर्गत जो भी युवा जिनका आयु 1जनवरी 2018 को 18 वर्ष के हो चुके हैं वे सभी युवा  मतदाता अपना जन्मतिथि का उचित प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ प्रपत्र -6में अपना नाम अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित होकर एक तत्कालीन फोटो के साथ मतदान स्तरीय पदाधिकारी (BLO)के पास जमा कर अपना नाम मतदाता सूचि में जोड़वा सकतें हैं ।इसके अलावा जिस मतदाता को अपने नाम, पिता / पति का नाम, उम्र या फोटो में त्रुटि हो तो प्रपत्र -8 में सुधार करा सकते है । जिस मतदाता को नाम विलोपन कराना हो तो उन्हें प्रपत्र -7 में आवेदन कर सकते हैं ।इसके अतिरिक्त जो मतदाता एक ही मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में नाम स्थानांतरित कराना चाहते वें प्रपत्र -8(क) में आवेदन कर सकतें हैँ।