अतिक्रमण हटाने की नोटिस के बाद डाली झोपड़ी, नहीं हटाया अतिक्रमण

परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर. प्रखंड मुख्यालय व बाजार का बहुचर्चित शिवमंदिर तालाब की जमीन खाता संख्या-781, सर्वे-1798 से नाद,खूंटा,पलानी,करकटनुमा ढांचा 28 नवम्बर तक हटा लेने को नोटिस के माध्यम से अवगत कराया था, लेकिन अतिक्रमण की स्थिति जस की तस बनी हुई है. मालूम हो कि 18 नवम्बर को अंचल प्रशासन ने कुल दस जनों को तालाब की जमीन को अतिक्रमणमुक्त करने को कहा था. अतिक्रमण हटाने की बात तो दूर की है, एक तिनका भी अतिक्रमण नहीं हटा. इस बाबत अंचलाधिकारी देवनारायण झा ने बताया कि पैक्स चुनाव को ले शिवमंदिर तालाब सहित अंचल के अन्य तालाबों से अतिक्रमण नहीं हटा. एक आखिरी नोटिस दिया जाएगा, उसके उपरांत पुलिस बल की मदद से अतिक्रमण हटाया जाएगा. उसका खर्च भी अतिक्रमणकारियों से वसूल किया जाएगा.
मालूम हो कि उक्त शिवमंदिर तालाब में दसको पहले नहाने के दरम्यान साबुन व सैम्पू लगाना वर्जित था, लेकिन आज के वर्तमान समय में लगभग दर्जन भर घरों का कूड़ा, करकट, गंदे नालों की पानिया व शौचालय का गंदा पानी भी गिराया जा रहा है.
—————-