
11-7 से विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव खारिज
जमुई : (संजीव कुमार सिंह)
जिला परिषद उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मंगलवार को खारिज कर दिया गया । समाहरणालय स्थित कार्यालय में बहुमत साबित करने को लेकर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया । बैठक के दौरान विपक्ष की ओर से सिर्फ 7 सदस्य ही रहे जिससे अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। जबकि उपाध्यक्ष जुबेदा खातून ने अपना बहुमत साबित करते हुए एक बार फिर अपनी कुर्सी को बचाने में सफल साबित हुआ है । बताते चलें कि दो माह पहले जिला परिषद उपाध्यक्ष जुबेदा खातून के खिलाफ पांच सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। जिसको लेकर मंगलवार को सदस्यों ने एक बार फिर अपना बहुमत जुबेदा खातून के पक्ष में दे दिया। जमुई के 20 जिला परिषद सदस्यों में से दो की मृत्यु होने के बाद बचे 18 सदस्यों में से 11 सदस्यों ने जुबेदा खातून को अपना बहुमत दिया। जबकि विपक्ष खेमे को मात्र 7 सदस्यों ने ही बहुमत दिया। जिला परिषद उपाध्यक्ष की कुर्सी बरकरार रहने के बाद सदस्यों व अन्य लोगों ने जुबेदा खातून को फूल-माला पहनाकर बधाई दी।




Recent Comments