बेतिया – नौतन:– विधालय अनियमितता को ले अभिभावक व छात्रो ने किया हंगामा प्रदर्शन ।।

जांच मे पहुंचे पदाधिकारी ।
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन ( प. चं) बिहार —
नौतन ।। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भगवानपुर पंडितवा मे अनियमितता को लेकर ग्रामीण अभिभावक व छात्रों ने हंगामा प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारी सरपंच के साथ जितेंद्र सिंह आजाद सिंह प्रभुनाथ सिंह शंभू नाथ सिंह अभिजीत कुमार कुंदन कुमार मंटू कुमार अभिषेक कुमार सिंह यदुनाथ सिंह पंचायत के मुखिया कन्हैया यादव ने यह आरोप लगाकर कि विधालय मे 6 माह से पठन पाठन कार्य बंद है और 150 सौ बच्चों का मध्याह्न भोजन कागज में बनता है जिसके संबंध मे लिखित शिकायत मुखिया कन्हैया यादव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को दिया और बताया कि भगवानपुर पंचायत के छात्रों के साथ शिक्षक सौतेला व्यवहार कर भविष्य के प्रति खिलवाड़ कर रहे हैं।

शिकायत पर जब जांच में पहुंचे नौतन बीडीओ तो देखा कि जिस जगह पर छात्र छात्राऐ होनी चाहिए उस जगह पर विद्यालय में भैंस बिछावन और घरेलू समान विद्यालय मे भरा पड़ा है जिसे देखते ही बीडियो शैलेंद्र कुमार सिंह ने शिक्षक वशिष्ठ मिश्रा व शिक्षिका निर्मला कुमारी को डांट फटकार लगाया और कहा कि ऐसे शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई होगी ।सहायक शिक्षक वशिष्ठ मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में 150 नामांकन है जिसमें छात्र की उपस्थिति मात्र 3 छात्र है उन्होंने यह भी बताया छात्र उपस्थिति रजिस्टर व अन्य सभी रजिस्टर प्रधानाध्यापक मुरारी राव के पास है और प्रधानाध्यापक विद्यालय से गायब है।

इस सम्बंध मे प्रखंड बीऐओ श्रीनिवास राम ने बताया प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के साथ भगवानपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंडितवा में पहुंचा जहां भारी अनियमितता पाई गई और विद्यालय से प्रधानाध्यापक सभी पंजी अपने पास रख फरार पाये गये यह कानूनन अपराध है ऐसे शिक्षक के ऊपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।।