
पटना: मंगलवार को आचार्य श्री केशव भारती दास जी (अध्यक्ष, इस्कॉन देहरादून) के सानिध्य में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव, गायत्री मैरेज हॉल, बजरंगपुरी, गायघाट, पटना-7 में कलश यात्रा से साथ शुभारंभ हुआ। जदयू मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह कथा में पहुंच कर कथावाचक राकेश शास्त्री जी को तिलक लगाकर सम्मानित किये एवं कथा का श्रवण किया। कार्यक्रम में ब्रह्म बाबा सेवा एवं शोध संस्थान, निरोगधाम के संजय कुमार सिंह,शशि जी, धर्मेन्द्र जी, कुन्दन प्रताप सिंह, मुख्य यजमान रमाकांत गिरि मनोज सिंह, मुन्ना सिंह, नरेश सिंह, प्रेम, अवधेश कुमार, दिनेश, अरुण सिंह, झुना जी, संजय जी, न भाग लिया एवं प्रमुख रुप से कलश शोभा यात्रा में सक्रियता निभाई।




Recent Comments