सरहद पर पाक के नापाक हरकत से शहीद बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट विनय के पैतृक गांव सारण के नथुआ में पसरा है सन्नाटा
ロ दुःख के बाद भी परिजन ने कहा देश की सेवा सर्वोपरी

मढ़ौरा(सारण) : जम्मू के कठुआ हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तानी हमला में शहीद मढ़ौरा के नेथुआ निवासी बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट विनय कुमार उर्फ बिट्टू के पैतृक घर नथुआ में सन्नाटा पसरा रहा I हालांकि शहीद विनय का परिवार वर्षो से कोलकाता रहता था और गांव से सम्बन्ध शादी विवाह में आने तक ही सीमित था लेकिन आना जाना लगातार बना हुआ था I खुद विनय भी एक साल पहले अपने चाचा के बेटा की शादी में गांव नथुआ आये थे I विनय के शहादत की सूचना से पूरा गांव स्तब्ध और शोक में दिखा I परिवार के सदस्य जिसमें महिलाएं भी शामिल है कोलकता के लिए निकल चुकी है जहां शहीद विनय का शव पहुंचेगा I परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार भी कोलकता में ही संपन्न होगा I

ロपहले गोली लगने की सूचना मिली बाद में बताया गया की शहीद हो गये-
नेथुआ में घर पर मौजूद विनय के चाचा दिनेश प्रसाद यादव ने बताया कि कोलकाता से शहीद विनय के पिता बड़े भाई पुनीत राय ने मोबाइल पर विनय को मुठभेड़ में गोली लगने की सुचना दी थी I जम्मू में इलाज की बात भी बतायी गई थी लेकिन बाद में विनय उर्फ बिट्टू के शहीद होने की सुचना आ गई I विनय बहादुर और उत्साही और सबके साथ मिलकर रहने वाला युवक था I हमेशा से देश के लिए कुछ करने का उसमे जूनून था परिवार को विनय के नहीं होने का दुःख है लेकिन विनय के शहादत पर नाज है I दिनेश प्रसाद यादव ने बताया कि उनके परिवार में युवा लड़कों की संख्या है वे चाहेंगे की परिवार के दुसरे युवा भी फौज में शामिल होकर परिवार के देश सेवा की परंपरा को जारी रखे I


ロपरिवार से शुशील यादव सेना में रह चुके है बिगेडियर-
परिवार से शहीद विनय के बड़े चाचा धर्मनाथ प्रसाद यादव के लड़के शुशील यादव सेना में बिगेडियर से रिटायर्ड हुए है I छोटे चाचा सुरेन्द्र प्रसाद यादव के लड़के सुधीर कुमार आईटीबीपी में तैनात है I शहीद विनय के चाचा ने बताया कि बिगेडियर शुशील यादव से ही प्रभावित होकर सेना में शामिल होने की तैयारी में जूटा था I पांच वर्ष पहले बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में उसकी बहाली हुई थी I
ロ परिवार का कोलकाता में चार पीढ़ी से है व्यावसाय-
शहीद विनय के पूरा परिवार कोलकाता में ही रहता है I यह परिवार वर्षो से कोलकाता के पंजाब लाइन हावड़ा में रह रहा है I शहीद विनय तीन भाइयों में सबसे छोटा थे, सबसे बड़ा भाई राकेश राय पिता पुनीत राय के साथ वही गिट्टी का व्यावसाय करते है जबकि उनसे बड़ा विकाश राय कोलकाता में ही प्राइवेट नौकड़ी करते है I परिवार के अन्य लड़के भी कोलकता व आस पास में सरकारी व नौकड़ीसे जुड़ कर बस चुके है I
ロसाभार- संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा सारण ।