नवादा – 13 साल की सेवा का मजदूरी माँगने आज नवादा पहुँचे बिहार के सीएम नीतीश कुमार

रिपोर्ट – सन्नी भगत

नवादा – नारदीगंज इंटर हाईस्कूल के प्रांगण में जद यू के प्रत्याशि कौशल यादव व एनडीए उम्मीदवार चंदन सिंह के चुनाव प्रचार में आयोजित चुनावी जनसभा में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज शिरकत ली ओर वहीं उनके साथ पूर्व एजुकेशन मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहें ।

नारदीगंज इंटर कॉलेज की प्रांगण में जद यू कार्यकर्त्ताओ ने सीएम नीतीश कुमार को पुष्प का हार माला पहनाकर स्वागत किया।

जद यू के प्रत्याशि कौशल यादव व एनडीए उम्मीदवार चंदन सिंह के चुनाव प्रचार में आयोजित चुनावी जनसभा में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा की आज बिहार का हरेक क्षेत्र में स्बॉर्गिण विकास हुआ सड़क बिजली पुल पुलिया कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सुबिधाये बढ़ता बिहार का विकास का उदाहरण है ओर सबका साथ सबका विकास हुआ है ।वहीं आयोजित चुनावी जनसभा में सीएम नीतीश कुमार ने कहा की मैं काम में विस्वाश रखता हूँ 13 साल आपका सेवा किया हूं ओर आज मजदूरी माँगने आया हूँ।

ओर नवादा लोकसभा चुनाव में एनडीए उमीदवार से चंदन सिंह को झोपडी छाप व जद यू के उम्मीदवार कौशल यादव को बिजयी बनाने का सूर्य भगवान की ओर हाथ उठाकर कसमे खिलाई ।

वहीं नारदीगंज के राजद नेता सत्यजीत पासवान ,चामो मियां व मोहन सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के समछ जद यू का सदस्यता ग्रहण किये और मुख्यमंन्त्री ने माला पहनाकर उन सभी का स्वागत किया वहीं इस मौके पर एनडीए उम्मीदवार चंदन सिंह ,कौशल यादव अनिल मेहता सलमान रागिव विनय यादव ,सत्यजीत पासवान,रामाधीन चौहान ,परमा मुखिया प्रतिनधि ,राजेश चौहान ,मेसौड़ा मुखिया प्रतिनिधि ,सुखन सिंह हंडिया पूर्व मुखिया ,चुनु सिंह जिप सदस्य, पिंकी भारती ,अजय यादव ,बेणु यादव ,अखिलेश यादव, सुनील कुमार पूर्व मुखिया नेनोरा रणविजय पासवान नारदीगंज मुखिया ,विनय कुमार, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे ।