डोरीगंज मे 80 लीटर अंग्रेज़ी एवं 784 लीटर देशी शराब किया गया विनष्ट-:

डोरीगंज-:
“”””””””””
डोरीगंज मे विभिन्न स्थानों से छापेमारी मे जप्त 80 लीटर अंग्रेज़ी एवं 784 लीटर देशी शराब को विनष्ट कर दिया गया ।

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक मे विभिन्न स्थानों से पुलिस द्वारा छापेमारी मे जप्त किए गए देशी एवं विदेशी शराब को सदर सी ओ पंकज कुमार एवं एक्साइज पदाधिकारी की उपस्थिति मे विनष्ट कर दिया गया ।

थाना मे जप्त 784 लीटर देशी शराब एवं 80 लीटर अंग्रेज़ी शराब को विनष्ट किया गया ।