नवादा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म,तीन गिरफ्तार

रिपोर्ट – सन्नी भगत /नवादा : हर रोज बलात्कार और हत्या आम होती जा रही है ये घटनाऐं आजकल आम होती जा रही है और आजकल ऐसी घटनाऐं सामने आती रहती है जिनके चलते मानवता को शर्मसार होना पडता है।क्योंकी आजकल के लोग एसी बारदातों को अंजाम देने में भी नही हिचकिचाते है , जिनको सुनकर सबका दिल दहला जाये और इन घटनाओं को अंजाम देने वाले या तो अपने आस पडोसी या फिर अपना कोई जानकार ही होते है जो इन घटनाओं को अंजाम देते है ऐसी ही एक घटना जिले के पकरीबरवां थाना क्षेत्र के महनाजीतपुर गाँव में एक सात साल की दलित बालिका के साथ दुष्कर्म के मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि अपने गाँव के ही टोले आंगनबाड़ी भवन के पास बैर के पेड़ के पास खेल रही थी की गाँव के ही धनराज कुमार बेर देने का लालच देकर गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर बधार में गेहूँ के खेत में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और मौके से फरार हो गया । पीड़िता की माँ राधा देवी ने एससी एसटी थाने में केस दर्ज कराया ओर ज़िला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है । वहीं इस मामले में पकरीबरवां पुलिस ने तीन लोगों शिवदयाल महतो, अनूप कुमार, मुरारी कुमार को ने गिरफ्तार किया है। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता धर्मदेव पासवान ने जिला प्रशासन के सहयोग से पीड़िता के न्याय के लिए एससी एसटी थाने में केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जाँच हेतु नवादा सदर अस्पताल में एडमिट कराया। पासवान ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला हैं। हमलोगों को जिला प्रशासन पर पूरा भरोसा है कि वे कड़ी कानूनी कारवाई करेंगे ओर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सज़ा देगी , ताकि ऐसा घिनौना काम करने से पहले अपराधियों की रूह काँप जाय।वहीं मुख्य आरोपी धनराज अभी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।