बेतिया – बगहा:– चंद्रपुर पंचायत के ग्राम कचहरी में दो मामलों का हुआ निष्पादन

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार :–
प्रखंड बगहा एक के चंदरपुर रतवल पंचायत के ग्राम कचहरी में सरपंच जगरनाथ यादव की अध्यक्षता में छोटे बड़े चार मामले का निष्पादन किया गया। उन्होंने बताया कि उमेश बीन बनाम मुकेश बीन ,आरस राम बनाम पारस राम ,मुख्तार यादव बनाम अमिका यादव ,इब्राहिम मिया बनाम साहेब अंसारी के बीच पुराना विवाद था।
जिससे तंग तबाह होकर ग्राम कचहरी में आवेदन दिया था। जिसके आलोक में कचहरी के पंचों व ग्रमीणों के सहयोग से झगड़ो को सुलझाया गया और वादी प्रतिवादी को गले मिलाकर यह से विदा किया गया।उन्होंने लोगो को समझाते हुए बताया कि छोटे मोटे विवादों को आपसी सहमति से सुलझा लेने से विवाद खत्म हो जाता है ।और भाईचारा बना रहता है ।
विवाद से समय ,पैसा , प्रतिष्ठा की बर्बादी होती है इसलिए आपसी सौहार्द भाई चारा के साथ रहना चाहिए ।उक्त पंचायत के सरपंच जग्रनाथ यादव के समझदारी ,व सूझ बूझ का ही देन है कि अभी तक इस ग्राम कचहरी में कुल तीन सौ आठ मामलो में से दो सौ चौहत्तर मामले का निष्पादन किया जा चुका है।
अभी तक कुल सतहत्तर बैठके हुई है जिसमे तीस हजार रुपये का राजस्व लाभ हुआ है । जो इस प्रखंड में सर्व श्रेष्ठ साबित हुआ है। मौक पर न्यायमित्र कुमार अतुल रंजन ,उपसरपंच भरत साह, पंच सुरेश बीन, रामायण यादव, काशी राम ,प्रभु साह सहित दर्जनों के संख्या में ग्रामीण। मौजूद रहे ।




Recent Comments